Breaking News

Kurta Pajama देगा अलग लुक

वो जमाने लद गए, जब कुर्ता पजामा Kurta Pajama को एक बोरिंग आउटफिट समझा जाता है। फैशन के इस युग में कुर्ता पजामा को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं कि अब पुरूषों के पास भी इसे पहनने और हर दिन एक न्यू लुक कैरी करने की एक बड़ी रेंज मौजूद है। शायद यही कारण है कि रणबीर कपूर से लेकर सैफ अली खान तक बड़े सितारे अक्सर कुर्ता पजामा लुक में नजर आ ही जाते हैं। इतना ही नहीं, आजकल इसे कुछ इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पुरूष केजुअल लुक से लेकर पार्टी तक इसे बेहद आराम से पहन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

कोट पैंट के अतिरिक्त Kurta Pajama

पार्टी में कोट पैंट के अतिरिक्त कुर्ता पजामा Kurta Pajama को ही तवज्जो दी जाती है। पार्टी लुक में आप प्लेन कुर्ते को वेस्टकोट के साथ पहनकर एक पार्टी लुक किएट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इन दिनों मौसम को देखते हुए वेलवेट फैब्रिक ग्लोबली काफी इन है। इसलिए वेलवेट कुर्ता भी विद फिटेड पजामी या चूड़ीदार पजामा पहनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं ब्लैक कुर्ता विद व्हाइट पजामा किसी भी पार्टी की शान बढ़ा सकता है।

वैसे ब्लैक एंड व्हाइट की तरह की ऑल व्हाइट लुक भी कभी फेल नहीं होता। इस लुक में आप व्हाइट पठानी कुर्ता विद टेडिशनल एंब्रायडरी पहनें। जहां तक बात बॉटम की है तो इस कुर्ते के साथ लूज पजामा, या फिर स्टेट पजामा पहनें। इस लुक की खासियत यह है कि यह हर उम्र, हाइट व ओवरवेट पुरूषों पर भी अच्छा लगता है क्योंकि यह एक स्लिम लुक क्रिएट करता है।

केजुअल लुक
केजुअल लुक में पुरुष एक प्लेन लॉन्ग कुर्ता को पजामा के साथ कैरी कर सकते हैं। इस लुक में बेहतर होगा कि आप कुर्ते के कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करें वहीं बॉटम के कलर में व्हाइट या फिर किसी अन्य बेसिक कलर का ही चयन करें।

स्टाइलिंग टिप्स
कुर्ता पजामा लुक में स्टाइलिश दिखने के लिए लूज−फिट ऑप्शन अपनाएं। मसलन, अगर आपने बॉडी फिटिंग कुर्ता पहना है तो उसके साथ लूज पजामा पहनें। वहीं लूज कुर्ते के साथ फिटेड पजामी पहनना अच्छा रहेगा। वैसे लूज कुर्ते के साथ खाकी पैंट या स्लिम फिट चिनोज भी पहना जा सकता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...