Breaking News

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, राधाकृष्ण ने पाटिल विधायक पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। विखे पाटिल सप्ताह के अंत तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि कुछ दिन पहले राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने की थी।

खबरों के मुताबिक विखे पाटिल को जून में होने वाले राज्य मंत्रीमंडल के विस्तार के दौरान कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि विखे पाटिल बगैर किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विखे पाटिल ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को ही राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा के नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। गौरतलब है कि पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल कुछ समय पहले सीएम देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे।

विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल अहमदनगर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। उनके सांसद बनने पर पाटिल ने कहा था कि मैंने खुलेआम अपने बेटे भाजपा उम्मीदवार सुजय का प्रचार किया था। इसलिए मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को कांग्रेस का टिकट न देकर अन्याय किया गया था। इससे कांग्रेस की नीति का पता चलता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...