Breaking News

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इंकार, लड़की ने हेलमेट उतरवाकर चेहरे पर फेंक दिया एसिड

वैसे तो आमतौर पर महिलाओं पर एसिड अटैक के मामले आते है लेकिन दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर एसिड फैंक दिया। ये उस समय हुआ जब लड़की द्वारा शादी के लिए पूछे जाने पर बॉयफ्रेंड ने शादी करने से इंकार दिया।

वारदात के दौरान लड़की बाइक पर सवाल थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया, लड़की के हाथ पर बहुत हल्का का एसिड गिरा था जबकि लड़के का चेहरा, गर्दन और छाती एसिड से झुलस गया था। पूछताछ में लड़के-लड़की दोनों ने पुलिस को बताया कि चलती बाइक पर किसी ने एसिड फेक दिया है। कई दिन की जांच के बाद भी पुलिस, एसिड अटैक करने वाले की पहचान नहीं कर पा रही थी, जिसके बाद पुलिस पीड़ित लड़के के पास दोबारा पहुंच कर उसका बयान लिया।

तब लड़के ने पूछताछ में बताया की वारदात से पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ये कहते हुए हेलमेट उतारने का कहा कि वो उसे ठीक से छू नहीं पा रही है, जिसके बाद पुलिस ने लड़की से जब दुबारा सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वो लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी पर शादी करने को लेकर लगातार लड़का आनाकानी नही कर रहा था। तब लड़की ने तय किया वो मेरा नही तो किसी का नही। उसके बाद उसने बाजार से एसिड खरीद कर प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड पर एसिड फेक दिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी लड़की बीए कर रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...