Breaking News

CM फड़णवीस का बकाया पानी का बिल, BMC ने घोषित किया डिफॉल्टर

बृहनमुबंई नगर निगम (बीएमसी) ने बड़े डिफॉल्‍टरों की 18 नामों की सूची जारी की है जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है। उनपर पर 7.5 लाख रुपए का पानी का बिल बकाया है। जिसके चलते उनका बंगला ‘वर्षा’ डिफॉल्‍टर घोषित कर दिया गया है। बीएमसी ने जो लिस्ट जारी की है उनमें 18 नाम राज्य के मंत्रियों के है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला एक आरटीआई से सामने आया है। जिसमें इस बात का पता चला है कि महाराष्ट्र में मंत्रियों और नेताओं के सरकारी आवास पर ही बीएमसी का करीब आठ करोड़ रुपये बकाया है। आरटीआई के माध्यम से ये नाम सामने आए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पहले स्थान पर है। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उनके अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का लिस्ट में नाम शामिल है। बता दें कि बॉम्बे नगरपालिका पर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। और ये कब्जा बीते लंबे समय से बरकरार है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी राज्य में यह चुनाव देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ही लड़ने वाली है। यही नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते CM फडनवीस जल्द ही राज्य में एक रथ यात्रा निकालने वाले हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता, बोले- इस कॉन्फ्रेंस का फोकस वैश्विक दक्षिण पर

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ...