Breaking News

बॉक्स ऑफिस फिल्म की धूम जारी, 3 दिन में कमाए इतने करोड़ रूपये

बॉलीवुड की फिल्म कबीर सिंह देश में धूम मचा रही है, इस फिल्म ने रिलीज वाले दिन ही 20 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की है। तीन दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह की धुआंधार कमाई जारी है। कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

दो दिन में 42.92 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद अनुमान है कि फिल्म ने रविवार को 25 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद कबीर सिंह का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 67.92 करोड़ हो गया है। कबीर सिंह ने शुक्रवार को 20.21 करोड़ और शनिवार को 22.71 करोड़ कमाए थे, दूसरे दिन भारत-अफगानिस्तान का मैच होने के बावजूद कबीर सिंह के कलेक्शन में गिरावट नहीं आई।

इससे साफ अंदाजा होता है कि दर्शकों को शाहिद कपूर की ये रोमांटिक ड्रामा इंप्रेस कर रही है। लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर फैंस को जुनून और पागलपन से भरी लव स्टोरी देखने को मिल रही है। कबीर सिंह देशभर में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ये तेलुगू ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है।

एक पागल प्रेमी की कहानी को बयां करती फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है, कियारा आडवाणी संग शाहिद कपूर की केमिस्ट्री ऑडियंस का दिल जीत रही है, फैंस पर्दे पर कियारा की सादगी से प्रभावित हैं.कबीर सिंह का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान जैसे सुपरस्टार की रिलीज के आगे टिकना भी कबीर सिंह के लिए चुनौती थी।

पहले दो हफ्ते तक सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम करने के बाद भारत की कमाई को कबीर सिंह ने प्रभावित किया है। वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद कबीर सिंह के लिए वीकडेज में भी यही रफ्तार कायम रखनी जरूरी होगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...