Breaking News

समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों को सीएम योगी ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सूबे के अधिकारियों के लिए फरमान जारी किया है। सीएम योगी ने सख्त लहजे में अधिकारियों से हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी। उनका वेतन भी काटा जा सकता है।

बता दें, कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक दफ्तर में जनता दरबार लगाने का फरमान जारी किया था, लेकिन कई अधिकारी अभी भी सुबह 9 बजे दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार सीएम योगी को मिल रही थी। इसके बाद अब सीएम योगी ने कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त हिदायत दी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त तेवर दिखा रहे हैं। वे दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दागी पुलिस कर्मियों के प्रति भी कड़ाई दिखाई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दागी पुलिस कर्मियों को जबरिया सेवा से रिटायर किया जाना चाहिए।

इतना ही नहीं सीएम योगी ने हाल ही में राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी और उन्होंने तमाम अधिकारियों को फटकार भी लगाई। सीएम योगी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि संवेदनशील मामलों को सही ढंग से हैंडल किया जाए।

About Aditya Jaiswal

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...