Breaking News

उमस ने किया बेहाल

लखनऊ. राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के दावों के अनुसार देर रात तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले गुरूवार को भी राजधानी में मौसम पूरे दिन आंख मिचैली खेलता रहा। बादलों की आवाजाही के बीच जहां खिली धूप के कारण पारे में इजाफा दर्ज किया गया,वहीं शाम को लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की सम्भावना है।वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। बीते 24 घण्टों में प्रमुख शहरों में बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 42.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चैबीस घण्टों में राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री व अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। इसके अलावा उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी का सबब बन सकती है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...