Breaking News

दुन‍िया के 5 चौकाने वाले र‍िकॉर्ड

इस दुनि‍या में अजीबो-गरीब चीजों की कमी नहीं है। सबसे खास बात तो यह है क‍ि कुछ तो नेचुरल होते हैं तो कुछ इंसानों के बनाए अजब-गजब नजारे होते हैं। शायद तभी क‍ोई बड़े नाखूनों से र‍िकॉर्ड बनाता है तो कोई सबसे बड़ा मुंह खोलने का र‍िकॉर्ड बनाता है। आइए यहां पढ़ें ऐसे ही कुछ चौकाने वाले र‍िकॉर्ड के बारे में…
सबसे बुजुर्ग व्‍यक्‍ति का र‍िकॉर्ड:
दुन‍िया में बुजुर्ग ब्‍यक्‍त‍ि होने का र‍िकॉर्ड इसराइल के क्रिस्‍टल के नाम दर्ज है। इन्‍हें मार्च 2011 में क्रिस्टल ऑफ़ इजरायल से नवाजा गया। उस समय इनकी उम्र 112 साल 178 द‍िन थी।

ज्‍यादा उंगल‍ियों का र‍िकॉर्ड:
हाथ और पैरों में सबसे ज्‍यादा उंगल‍ियां होने का रिकॉर्ड भारत के देवेंद्र सोथार के नाम दर्ज है। इनके हाथ पैरों में करीब 28 उंगल‍ियां हैं। हिममानगर में 11 नवंबर 2014 को यह र‍िकॉर्ड में शाम‍िल हो चुके हैं।

नाखूनों का र‍िकॉर्ड:
दुन‍िया में सबसे लंबे नाखूनों का रि‍कॉर्ड यू.एस. की ली रेडमंड के नाम है। 23 फरवरी, 2008 को 28 फीट 4.5 इंच से लो शो डेआई रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज हुआ। हालांक‍ि 2009 में एक दुर्घटना में इन्‍होंने अपने नाखून खो द‍िए।

सबसे बडा मुंह खोलने का:
यह र‍िकॉर्ड जर्मनी के बेरंड श्‍म‍िट के नाम दर्ज है। इनका मुंह करीब 3.5 इंच खुलता है। 17 जनवरी 2015 को यह वेंडलिंगेन, जर्मनी में रिकॉर्ड में शाम‍िल हो चुके हैं।

पैरों की हड्डी मोड़ने का र‍िकॉर्ड:
वर्तमान में इसका रिकॉर्ड यूके के मैक्सवेल ड‍िवास के नाम दर्ज हैं। यह अपने पैरों को करीब 157 डिग्री पर रोटेट करते हैं। 24 स‍ितंबर 2015 में इनके नाम यह र‍िकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

About Samar Saleel

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...