Breaking News

सुनील जयसवाल की बेटियों से मिलेंगे राज बब्बर

सीतापुर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आगामी 29 जून को सीतापुर में मारे गए व्यापारी सुनील जयसवाल की बेटियों से मिलने सीतापुर जाएंगे।

गौरतलब हो कि विगत दिनों शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित घर पर व्यापारी सुनील जयसवाल उनकी पत्नी और बेटे की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने घटनकाण्ड से जुड़े एक आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा करने का दावा किया था। हालांकि मृतक की बेटियों ने पुलिस के इस खुलासे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए घटना की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता व बसंता पुर के प्रधान उत्कर्ष अवस्थी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 29 जून को राज बब्बर सबसे पहले सीतापुर पहुंचकर 11:30 बजे सिविल लाइन में मृतक सुनील की बेटियो से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे शहर कांग्रेस द्वारा विकास भवन के समक्ष आयोजित धरने में होंगे शामिल होंगे। यहां से दोपहर 2 बजे लहरपुर के खरसेवरा में कांग्रेस द्वारा आयोजित हक़ मांगों आंदोलन में लेंगे हिस्सा लेंगे।

रिपोर्ट: एहतिशाम बेग

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...