Breaking News

Elders के सम्मान में रोड शो व हस्ताक्षर अभियान

लखनऊ। गाइड समाज कल्याण संस्थान ने डॉ इंदु सुभाष के नेतृत्व में एक रोड शो का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत Elders बुजुर्गों का सदैव करो सम्मान,न करो उनका कभी अपमान विषय के साथ एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Elders के प्रति संवेदनशील हो युवा…

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकतामाह के अंतर्गत शनिवार को गाइड समाज कल्याण संस्थान की यूथ ब्रिगेड के द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर एक रोड शो का आयोजन किया। जिसमें संस्थान की प्रमुख डॉ इन्दु सुभाष के नेतृत्व में “बुजुर्गों का सदैव करो सम्मान ,न करो उनका कभी अपमान” विषय के साथ हस्ताक्षर अभियान व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया तथा वहां उपस्थित युवाओं को बुजुर्गों के सम्मान के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। उन्हें Say no to elder abuse के बैच भी लगाए गए।

  • इस कार्यक्रम के ज़रिये लोगों को बुजुर्गों की निःशुल्क हेल्पलाइन 1800-180-0060 के विषय मे भी जागरूक किया।

संस्थान की तरफ से किये गए नुक्कड़ नाटक में पीयूष, सुलेखा, ब्रजेश, प्रियंका, राजेश, सुमन ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें – Mandsaur : बच्‍ची से दुष्कर्म के आरोपियों को जीने का हक नहीं-शिवराज चौहान

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...