Breaking News

सपा की महिला कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई चोटिल

लखनऊ। महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और अत्याचार के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रहे समाजवादी महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इस बीच सपा कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने पर रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसके चलते पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया।

महिला कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद

महिला कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद हुए लाठीचार्ज में कई सपाइयों के सिर फूट गए। जबकि दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिसकर्मियों ने सपाइयों को मुख्यमार्ग पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पुलिसवालों ने सपाइयों की धुनाई की है। लाठी चार्ज से वहां भगदड़ मच गई।

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। हंगामे और लाठीचार्ज के चलते हजरतगंज से निकलने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ। लाठीचार्ज के चलते आधा दर्जन कार्यकर्ताओ को चोटें आई है जिसके चलते इनको अस्पताल मे भर्ती करवाया है। पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेजा गया है। यहां पुलिस आगे की क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।
समाजवादी महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता मंगलवार को विधानसभा घेरने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में सपा की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह और सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा सहित करीब आधा दर्ज लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारी लीलावती, सुरैया सिद्दीकी ने बताया की महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा है। लाठीचार्ज होते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर इनके ऊपर बल प्रयोग किया इसके बाद स्थिति नियंत्रण हो पाई। फिलहाल पुलिस सपाइयों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...