Breaking News

Mau : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महराजगंज(रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के Mau मऊ गांव में गुरुवार की शाम घर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के दौरान महिला का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mau : पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार की शाम गांव के मोनू तिवारी की पत्नी रिंकी (32 वर्ष) का शव उसके घर पर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। बताते हैं कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। वही मृतक विवाहिता के मायके मढ़ियाव लखनऊ के निवासी प्रमोद कुमार पांडे ने ससुराल पक्ष के मृतक महिला के पति अशोक उर्फ मोनू तिवारी, ससुर दुर्गा प्रसाद, मोनू की माता, बहन व बहनोई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है,जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

रत्नेश मिश्रा/राजन प्रजापति

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...