Breaking News

Purvi Lakhpeda : दो पक्षों के विवाद में दो की मौत

मोहम्मदी खीरी नगर के मोहल्ला Purvi Lakhpeda पूर्वी लखपेड़ा में दो पक्षों के बीच फायरिंग में ननद भाभी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक भी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तथा पुलिस नामजद लोगों में दोनों पक्षों के 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

Purvi Lakhpeda : पारिवारिक कलह बनीं मौत का कारण

जानकारी के अनुसार ग्राम नयागांव जाट निवासी अवधेश कुमार मिश्रा ने अपनी पुत्री प्रियंका 23 का विवाह 5 वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा के पुत्र अमित मिश्रा के साथ किया था। विवाह के बाद से पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। लगभग 1 सप्ताह पूर्व प्रियंका अपनी ससुराल आई थी और बीती रात प्रियंका (24) व उसकी ननद खुशबू देवी (23) की गोली लगने से मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार बीती शाम प्रियंका व उसके पति अमित मिश्रा के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रियंका ने अपने मायके फोन किया, जिसके बाद उसके पिता अवधेश मिश्रा, अपने भाई आदेश मिश्रा के साथ प्रियंका की ससुराल मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा पहुंच गए। जहां विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। परिणाम स्वरुप प्रियंका तथा उसकी ननद खुशबू की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना पर उप जिलाधिकारी बी डी वर्मा, क्षेत्राधिकारी विजय आनंद, नगर चौकी प्रभारी जे पी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर अवधेश मिश्रा ने तहरीर में अपनी पुत्री प्रियंका की हत्या का जिम्मेदार सत्य प्रकाश मिश्रा, अमित मिश्रा तथा रेखा देवी पत्नी सत्य प्रकाश मिश्रा को ठहराया है। वही सत्य प्रकाश मिश्रा ने अपनी तहरीर में अवधेश मिश्रा, उनके भाई आदेश मिश्रा तथा अवधेश मिश्रा की पत्नी को अपनी पुत्री खुशबू की हत्या के लिए नामजद किया है

पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमित मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा तथा आदेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

उधर इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों से 3 लोगों को हिरासत में लेकर असलहा बरामद किए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, शीघ्र ही पुलिस अन्य नामजदो को भी गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल दो हत्याओं से नगर मोहम्मदी में सनसनी व्याप्त हो गई।

सुखविंदर सिंह कम्बोज

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...