Breaking News

शोभना शाह : भाजप सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा

लखनऊ। अ.भा. महिला कांग्रेस की महासचिव शोभना शाह ने कहा कि देश और प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आयी है महिलाओं पर उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लखनऊ में बलिया की निवासी 17 वर्षीय छात्रा की हत्या में सरकार और पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। मृतका के पिता ने बताया कि उनके द्वारा पुलिस को जानकारी दिये जाने के बाद कि उनकी बेटी बलिया आने वाली थी और नहीं पहुंची है इसके बाद भी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही नहीं की।

शोभना शाह ने बाताय कि

शोभना शाह ने बाताय कि यदि पुलिस ने अपने फर्ज के प्रति पूरी संजीदगी दिखायी होती तो बेटी बचायी जा सकती थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ पायी है। सरकार और पुलिस अपने फर्ज के प्रति संवेदनशील नहीं है। प्रदेश में जब से योगी सरकार आयी है बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
श्रीमती शाह ने कहा कि बलिया दौरे के दौरान लोगों ने बताया कि अब जिनकी बेटियां बाहर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं वह वापस बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कदर माता-पिता के मन में असुरक्षा व्याप्त हे गया है। एक तरफ सरकार कहती है कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, जब बेटियां बचेंगी ही नहीं तो पढ़ेंगी कैसे? 5 साल, 7 साल की बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सरकार के लिए शर्मनाक है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...