जापान में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते वहां बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगभग 200 के पास पहुँच गयी है। Japan के पीएम शिंजो आबे ने आज आत्मरक्षा बल के हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाके ओकायामा का दौरा किया व आपदा राहत कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाढ़ के चपेट में आयी जनता की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Japan: बचाव व राहत कार्य निरंतर जारी
गुरुवार से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन ने पश्चिमी जापान तथा हिरोशिमा और एहिमे प्रांतों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे वहां हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बताया जा रहा की सबसे ज्यादा तबाही हिरोशिमा, ओकायामा तथा एहिमे प्रांतों में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अभी भी काफी संख्या में लोग लापता हैं, जिन्हे जल से जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
岡山の被災地に向かっています。土砂崩れ、河川の決壊。被害の大きさを改めて実感しています。今から、倉敷市真備地区の浸水現場、避難所に伺います。現場で応急対策に当たる皆さん、被災者の皆さんの生の声をしっかりと伺い、現場主義で、早期の復旧復興につなげていきたいと思います。 pic.twitter.com/l5pyR7CDKa
— 安倍晋三 (@AbeShinzo) July 11, 2018
- बाढ़ प्रभावित इलाके से करीब 10,000 लोग अपने घरों को खाली कर चुके हैं।
- पीड़ित लोग आश्रयस्थलों में ठहरे हुए हैं, वहीं 300 लोगों ने रात स्कूल के परिसर में गुजारी है।
- जापान में इस तरह की आपदा कई सालों बाद देखी जा रही है।
- जापान सरकार के मुताबिक जापान के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 75,000 पुलिस, फायरमैन को खोजी व बचाव दल में तैनात किया गया है।(एजेंसी)