Breaking News

बिहार के बाहर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी JDU

लखनऊ। गुरुवार को JDU (जनता दल यूनाइटेड) के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आर0पी0चौधरी के अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सम्पन्न हुआ। बैठक में पार्टी के लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीते रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के बाद यह प्रदेश में हुई पहली बैठक थी। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के बारे में भी बताया गया।

सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी JDU

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आर0पी0चौधरी ने कहा कि, ” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह निर्देश दिया है कि पार्टी बिहार के बाहर के प्रदेशों में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी, इसलिए उत्तर प्रदेश में लोक सभा की सभी 80 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसलिए अभी से सभी जगहों पर हम लोगों को जोर शोर से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।”

प्रदेश अध्यक्ष आर0पी0चौधरी ने बताया कि,” पार्टी अध्यक्ष ने सभी को पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने, प्रदेश में पूर्ण शराब बन्दी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाने, स्थानीय समस्याओं को एवं किसानों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाने एवं पार्टी द्वारा बिहार सरकार के माध्यम से चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को लोगों को बताने तथा लोगों को पार्टी संगठन के प्रति जागरूक एवं रूचि पैदा करने का सख्त निर्देश दिया है।”

पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय

उन्होंने कहा है कि लोकसभा वार प्रत्याशियों की खोज एवं उनसे सम्पर्क बनाने का कार्य तुरंत शुरू हो जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पुनः कहा कि पार्टी ने प्रदेश के लोक सभा की सभी सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है इसलिए अभी से चुनाव लड़ने वाले अपने क्षेत्रों में काम शुरू कर दें और सदस्यता अभियान में तेजी लाएँ।

बैठक में पार्टी के महासचिव सुशील कश्यप, शिव प्रसाद पटेल, अनूप सिंह पटेल, सुभाष पाठक, संजय सिंह, हरि किशोर उत्तम, मंजू वर्मा, राजेश चन्द्र सिन्हा, मनोज सचान, राम अवध सिंह, बृजेन्द्र वर्मा, रजनीश पटेल, मिश्री लाल कनौजिया, ओम प्रकाश कनौजिया, जितेन्द्र सिंह, शोभा पटेल, कीर्ति द्विवेदी, गोपीचरन कनौजिया, अजय कुमार गौड, गोकुल प्रसाद वर्मा, रघुनाथ पटेल, आशुतोष सिंह, शिव नारायण पटेल, मनोज कनौजिया ,कपिलदेव वर्मा ,विश्वेशर पटेल, संजय राज पटेल ,सज्जन वर्मा, पवन गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...