Breaking News

बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

चौरी चौरा (गोरखपुर)। बृहस्पतिवार को चौरीचौरा के रामनगर करजहां में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल के चौरीचौरा में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्त्ता रहा हूं : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुलूस रामनगर से चलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुँच कर स्वागत सभा समारोह में तब्दील हो गया। स्वागत सभा में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका मैं तन मन धन से निर्वाहन करूंगा। मैं बचपन से भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित कार्यकर्त्ता रहा हूं। आज जो मुझे सम्मान दिया गया है उसे मैं सब को हृदय से धन्यवाद देता हूं और क्षेत्र की सम्मानित जनता और कार्यकर्ताओं के समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रह कर कार्य करूंगा।

उन्होंने सभी सम्मानित लोगों का आभार प्रकट किया। सभा में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र नन्हे सुभाष पासवान, राकेश वर्मा, अवध नारायण जायसवाल, आलोक पटवा, अमित जायसवाल, रामकिशन मौर्या, राहुल जायसवाल, धर्मेंद्र, विनोद निषाद ,चंदन मिश्रा, रमेश निषाद, शिवसहाय तिवारी, बृजानन्द यादव, उपेंद्र निषाद, राजेश पाठक, सुनील गुप्ता, मनोज जायसवाल, राजन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल सहित आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...