Breaking News

Chiyo Miyako : विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला का निधन

जापान की रहने वाली 117 साल की विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला Chiyo Miyako चियो मियाको का निधन हो गया। 2 मई 1901 को जन्मी चियो मियाको अप्रैल माह में किकाई द्वीप की नाबी ताजिमा के निधन  के बाद विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला बन गयी थीं। उनके निधन की  पुष्टि उनके गृह प्रांत कानागावा की ओर से की गई।

Chiyo Miyako : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ है नाम

चियो मियाको एक बहुत ही बात करने वाली महिला के तौर पर जानी जाती हैं। वे दूसरों के प्रति  बहुत उदार महिला थीं। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक मियाको को उनके घर वाले  ‘देवी’ कहकर पुकारते थे। मियाकों के निधन  के बाद अब  वर्तमान में विश्व की सबसे उम्रदराज महिला कौन है ,गिनीज ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीँ जापान  के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद 115 साल की एक महिला काने तनाका जापान की नई सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गयी हैं। (एजेंसी)

 

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका ने 27 वर्षों के बाद उठाया बड़ा कदम, नस्ल और नस्ल आधारित वर्गीकरण के तरीके बदले

अमेरिका में 27 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब अमेरिकी सरकार नस्ल ...