Breaking News

रणवीर सिंह का जन्मदिन है खास, फिल्म 83 का फर्स्ट लुक किया गया जारी

बॉलीवुड के अतरंगी मिजाज वाले एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही के दिनों में उन्हें वर्ल्ड कप के मैचों में कमेंट्री करते देखा गया था। रणवीर सिंह का खेल प्रेम तो जगजाहिर है और वे हर चीजों के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट करते रहते है। अपने जोशीले अंदाज और अतरंगी लिबास से वे अपने फैंस का दिल जीतते आए है। रणवीर सिंह बेहद खास फिल्म में नजर आने वाले है। ये फिल्म है क्रिकेट पर आधारित फिल्म 83।

अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर सिंह का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। इस तस्वीर में रणवीर को कपिल देव के गेटअप में देखना बेहद दिलचस्प होगा। उनकी आंखों में कपिल देव जैसा ही जोश नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म 83 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं।

बता दें कि इस फिल्म में दीपिका भी होंगी और वे उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभाएंगी। फिल्म की तैयारी के लिए रणवीर सिंह और साथी कलाकार जमकर जुटे हुए हैं।

पिछले दिनों रणवीर सिंह ने क्रिकेट प्रैक्ट‍िस करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। इससे पहले रणवीर, दिल्ली में कपिल देव के घर पर दस दिन तक रुके थे। कपिल के साथ रुकने का मकसद उनके स्क‍िल्स को और बेहतर तरीके से सीखना और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना था।

बता दें कि फिल्म 83 वर्ल्ड कप क्रिकेट 1983 की भारत की ऐतिहासिक जीत को बयां करती है। इसमें हरियाणा के लड़के यानी क्रिकेटर कपिल देव जिन्हें प्यार से हरियाणा हरिकेन भी कहा जाता है, द्वारा लीड किए गए टीम की कहानी है जिसने 1983 में लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। फिल्म में अपने किरदार में ढ़लने के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म प्रोडक्शन कबीर खान और दीपिका पादुकोण कर रहे हैं। यह अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिलहाल एक्टर के फर्स्ट लुक की चर्चा हर जगह हो रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...