Breaking News

जानें दुनिया की ऐसी रहस्यमयी झील के बारे में, जिसका पानी पीने के बाद कोई नहीं बचता

आज हम आपको एक रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे है जिसका पानी पीने के बाद कोई भी जिंदा नहीं बचता। यह झील साउथ अफ्रीका में स्थित है। इस झील को फुन्दूजी झील कहते है। ऐसा कहा जाता है की इसका पानी पीने वाला या इसके पास जाने वाला कभी जिन्दा नही बचा। इसको लेकर वहां रहने वाले लोगो का कहना यह है कि प्राचीन समय में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यह रहने वाले लोगो ने खाना और रहने के लिए घर नहीं दिया। ऐसे में वह इन लोगों को श्राप देकर झील में ही गायब हो गया।

इसके बाद से झील के अंदर से सुबह सुबह ड्रम की आवाजे आती है, और जानवरो तथा लोगो की चीखो की आवाज भी सुनाई पड़ती है। यह भी कहा जाता है कि इस झील की रक्षा पहाड़ो पर रहने वाला एक अजगर करता है। जिसको प्रसन्न रखने के लिए वेंदा आदिवासी आज भी हर साल नाच का प्रोग्राम रखते है। इसमें कुंवारी लड़कियां डांस करती है।

कहते हैं कि इस झील का निर्माण प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस नदी का पानी तो बिल्कुल साफ है, फिर इसमें ऐसा क्या है जिसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती है। यह पता करने की कई बार कोशिश की गयी लेकिन जो भी यह कोशिश करता उसकी मौत हो जाती। इसीलिए अब वैज्ञानिक भी इस झील की सच्चाई जानने में कतराने लगे है। इस झील का पानी आज भी लोगों के रहस्य ही बना हुआ है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...