Breaking News

कलराज मिश्र हिमाचल के नए राज्यपाल, आचार्य देवव्रत गुजरात भेजे गए

हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदेश जारी कर दिया है। कलराज मिश्र हिमाचल के मौजूदा राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत का स्‍थान लेंगे। आचार्य देवव्रत को हिमाचल से हटाकर गुजरात का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति भवन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोनों ही राज्‍यपालों की नियुक्‍त के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कलराज मिश्र एवं आचार्य देवव्रत के अपने अपने राज्‍यों में अपना पद संभालने के बाद से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।

कलराज मिश्र 2014 से लेकर 2019 तक देवरिया से सांसद रहे है। इस बार कलराज मिश्र ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। गाजीपुर में पैदा हुए कलराज मिश्रा की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है। संघ प्रचारक के रूप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्हें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एमएसएमई का प्रभार भी संभाला।

About Aditya Jaiswal

Check Also

पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता, बोले- इस कॉन्फ्रेंस का फोकस वैश्विक दक्षिण पर

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ...