Breaking News

HopperHQ की लिस्ट से हुआ खुलासा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतने करोड़ कमाती है प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से अकसर खबरों में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली प्रियंका के भारत ही नहीं पूरी दुनिया में करोड़ो दीवाने हैं। प्रियंका की काफी दिनों से कोई फिल्म नहीं आई लेकिन वे विज्ञापन, इवेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से करोड़ों कमाती हैं।

प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 43,038,343 फॉलोअर्स हैं। हाल ही में सामने आई 2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इसमें शामिल है। प्रियंका बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम इसमें आया है।

दरअसल, HopperHQ ने 2019 की अपनी इंस्टाग्राम रिच लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट से पता चल रहा है कि प्रियंका अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितना चार्ज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा को सिंगल इंस्टा पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका का 19वां नंबर पर है। वहीं इस लिस्ट में काइली जेनर पहले नंबर पर है। वे अपने एक पोस्ट के लिए $1,266,000 चार्ज करती हैं। अब आती है विराट कोहली की बारी। जी हां इस लिस्ट में प्रियंका के अलावा विराट भी है।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।इसमें प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ लीड रोल में हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 44th टोरेंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के गाला प्रेसन्टेशन में किया जायेगा। गाला प्रजेन्टेशन के प्रीवियस स्लोट्स में वॉर्नर ब्रदर्स की बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म ‘ए स्टार इज बोर्न ‘एंड यूनिवर्सल स्टुडिओज अकैडमी अवार्ड विनिंग फिल्म ‘ग्रीन बुक’ भी शामिल है।

फिल्म का प्रीमियर 13 सितंबर को टीआईएफएफ में किया जायेगा, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक है, हर साल इस फेस्टिवल में दुनिया भर से आयी कई फिल्मो में से सिर्फ २० फिल्मो का चयन गाला प्रजेन्टेशन के लिए किया जाता है और ‘द स्काई इज़ पिंक’ ’के लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है की यह फिल्म पूरे एशिया से चुनी जाने वाली एकमात्र फिल्म है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...