Breaking News

सपा ने मनाया अखिलेश का 45 वां जन्मदिन

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन शनिवार को समूचे उत्तर प्रदेश में सादगी के साथ मनाया गया। यहां सपा कार्यालय पर आयोजित समारोह में केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गयी। हालांकि अखिलेश यादव अपना जन्मदिन मनाने सपरिवार लंदन गये हैं।

पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री और प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने अखिलेश के जीवन से जुड़े कई संस्मरणों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। सपा युवजन सभा के राघवेन्द्र उर्फ अनूप सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन पर गरीबों को भोज और दान दिया जा रहा है। मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है।

वहीं अयोध्या में दीपू पाण्डेय के नेतृत्व में हवन के जरिये उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। राज्य के कई अन्य हिस्सों से अखिलेश के जन्मदिन मनाया गया। बस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज आदि जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...