Breaking News

Ramvilas Vedanti : योगी आदित्यनाथ ने किया वेदांती पर कटाक्ष

अयोध्या। सीएम योगी ने पूर्व सांसद और राम जन्मभूम न्यास के सदस्य राम विलास वेदांती Ramvilas Vedanti पर तंज कसते हुए कहा कि वे गदहा पाले हुए हैं, गाय कैसे पाल सकते हैं। वो यहां मंदिर आंदोलन के पुरोधा राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित संत सम्मेलन में हिस्सा लेने दिगम्बर अखाडा पहुंचे थे। सीएम योगी ने राम की नगरी में संतों को संबोधित करते हुए कहा लोगों को गौ सेवा के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया और गौशाला बनवाने वालों को आभार व्यक्त किया।

Ramvilas वेदांती की ओर इशारा

सीएम योगी ने राम की नगरी में संतों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य राम विलास वेदांती की ओर इशारा करते हुए कहा कि राम मंदिर पर बोलने वाले लोग पहले गाय की सेवा करें। उन्होंने कहा कि धर्म तो गोवंश में है, मंदिर में है, नदियों में हैं। उन लोगों में है जो अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं। इस मंच पर बहुत सारे संत हैं, वेदांती जी को छोड़ दें। वेदांती जी अपने यहां गदहा रखे हुए हैं, वे गाय तो पाल नहीं सकते हैं, लेकिन अन्य लोग गोवंश की सेवा में लगें।

5000 गौवंश एक साथ

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या दो कामों के लिए आया हूँ, एक तो राम चंद्रदास परमहंस की 15वीं पुण्यतिथि के लिए और दूसरा गौशाला के लिए। 5000 गौवंश एक साथ रखे जा सकें, इसलिए गौशाला का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही गौ तस्करी पर हमने रोक लगाई है। गौशाला का निर्माण बहुत पवित्र काम है और इसके निर्माण करवाने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता है। लोक कल्याणकारी योजनायें हमेशा चलती रहनी चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर बनना

सीएम योगी ने आगे कहा कि देश में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होना चाहिए। सरकार आने के बाद पहला काम हमने सभी अवैध बूचड़ खाने बंद करवाए। ये श्री राम की नगरी है, प्रभु राम भी गायों की सेवा करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।

राम जन्मभूमि तक पैदल मार्च

इससे पूर्व हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नया घाट बांधा तिराहा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता भड़क उठे और सड़क पर नारेबाजी करने लगे।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने नया घाट से राम जन्मभूमि तक पैदल मार्च करने का एलान किया था।

ये भी पढ़ें :-पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...