Breaking News

K. P. Maurya : सभी दलों के प्रमुख हस्तियों के नाम पर होंगी सड़कें

लखनऊ। सोमवार को यूपी के उप मुख्यमंत्री K. P. Maurya केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी का पीडब्ल्यूडी विभाग उत्तरप्रदेश के हर जिले में प्रत्येक महान हस्तियों के नाम से सड़कें बनाएगी। इस लिस्ट में कई प्रमुख हस्तियों के नाम शामिल है।

K. P. Maurya : कांशीराम,लोहिया,जेपी समेत कई नाम

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “प्रत्येक महान और प्रमुख हस्तियों की इज्जत होनी चाहिए। जो गांधी परिवार में पैदा हुआ उसके नाम पर भी सड़कें बनें और जो उस परिवार में नहीं है, लेकिन जिसका सामाजिक योगदान बड़ा है हम उसके नाम व काम के प्रचार-प्रसार के भी पक्षधर हैं।”

ये भी पढ़ें – UP के कई जिले में नदियां उफान पर

श्री मौर्या ने कहा कि “समाज के सभी वर्गों के महत्तवपूर्ण लोगों के नाम पर स्मारक बनाए जा रहे हैं। बहराइच में महाराज सुहेलदेव राजभर का विशाल स्मारक बनाया जाएगा। वहीँ कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सड़कें बनाई जाएंगी और भविष्य में मान्यवर कांशीराम के नाम पर प्रदेश में सड़क भी बनायी जायेंगी।”

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...