Breaking News

ईदुलजुहा बलिदान एवं समर्पण का पर्व : Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने ईदुलजुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुये मुस्लिम भाईयों को बधाई दी है और उनके सुख, समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परस्पर सद्भाव और सहयोग का भी संदेश देता है। इस दिन को मिल-जुलकर सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

राज्य अपराधों से कराह उठा है : Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ व विरोध करने पर आग से जलाने की दर्दनाक घटना से आज प्रदेश में बच्चियां और अभिभावक दहशत के माहौल में जी रहे हैं। ऐसी और भी लोमहर्षक और जघन्य घटनाएं हुई हैं। भाजपा की जब से उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है राज्य अपराधों से कराह उठा है।

इस सरकार के 16 महीनों में ही बच्चियों को अभिभावक स्कूल भेजने से डरे हुए हैं। छात्राओं का इज्जत के साथ जीना दूभर हो गया है। राज्य में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब किसी कोने से दुःखद घटनाओं की ख़बर न आती हो। पुलिस का इकबाल लुप्त प्राय है। अभी पिछले दिनों देवरिया के महिला संरक्षणगृह में लड़कियों के गायब होने, रात-रात भर बाहर भेजने और रोते हुए सुबह उनकी वापसी, ऐसे में कहां- क्या होता हो, कहा नहीं जा सकता।

बलिया में छह वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना घटी। बच्ची 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से गायब थी। दुष्कर्म के 4 दिन बाद बमुश्किल एफआईआर दर्ज हो पाई। राजधानी लखनऊ में ही दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के मंदिर में ही पीटा गया।

जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह सरकार नारी सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय है। न्याय के लिए जनता जाये तो जाये कहाँ? जब से भाजपा पदारूढ़ हुई है तभी से बच्चियों पर मानो कहर टूट पड़ा है। जनता तो भाजपा सरकार के कारण तबाह है।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...