Breaking News

मशहूर एक्टर Mahesh Raj Pandey का निधन

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत में अपने अभिनय के दम पर सभी के दलों पर राज़ करने वाले मशहूर एक्टर महेश राज पांडे का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों में विभिन्न तरह के रोल किए, इनमें ज्यादातर उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

Mahesh Raj Pandey : सिकंदराबाद के पास ली अंतिम सांस

मशहूर एक्टर महेश राज पांडे अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, विनोद खन्ना, अमजद खान जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश राज का निधन उस वक्त हुआ जब वह जबलपुर से हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद के पास उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी भोजपुरी फिल्मों के पीआरओ उदय भगत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

  • सूत्रों की मानें तो महेश राज लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
  • वह 65 वर्ष के थे।
  • महेश राज शारदा देवी धाम के प्रधान पुजारी स्वामी देवी प्रसाद पांडे के छोटे भाई थे।
  • महेश राज का मैहर में ही गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा।
  • उनके निधन पर भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दुख जताया है।

ये भी पढ़ें – नहीं मिली Dowry में मोटरसाइकिल, विवाहिता को जिंदा जलाया

महेश राज ने गिरफ्तार, तमाचा और इंद्रजीत सहित करीब 300 से ज्यादा बॉलीवुड और 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी अपने कदम बढ़ाये थे और सीरियल में भी सक्रिय थे।

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...