Breaking News

अदिति सिंह बनीं All India Mahila Congress की महासचिव

रायबरेली। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को Mahila Congress महिला कांग्रेस का महासचिव घोषित किया गया है। पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि उन्हें महिला कांग्रेस में अहम पद मिलने वाला है। गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी गई। रायबरेली में उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर काफी खुशी है। बता दें कि अदिति सिंह साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जीत कर रायबरेली सदर से विधायक बनी है, जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

Mahila Congress को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी

बता दें कि रायबरेली सदर से अदिति ने 90 हजार से अधिको वोटों से जीत दर्ज की थी। अब उन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी है। रायबरेली से विधायक होने के कारण उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं। अदिति फिलहाल इजरायल में हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई। वे महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगी और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

यूपी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा। इसके अलावा पार्टी की स्थिति भी यूपी में अच्छी नहीं है। ऐसे में अदिति के लिए प्रदेश में संगठन को खड़ा करना आसान नहीं होगा। पिछले दिनों ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने संकेत दिए थे कि यूपी में जल्द ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद भरा जाएगा।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...