Breaking News

जाति आधारित हो जनगणना : Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जातिवाद का जहर घोलने, महिला उत्पीड़न, सुरक्षा, बेरोजगारी और गरीबी जैसे कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया।

चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला : Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जनता के दिमाग से खेल रहे हैं। वे दिमागों में नकारात्मक विचार पहुंचा रहे हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता में निराशा है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। नौजवान भटक रहे हैं। भाजपा की नई साजिशें चल रही हैं। भाजपा का गुमराह करने का तरीका भी बदल रहा है। यह बात समझना जरूरी है कि भाजपा फिर भ्रम पैदा न कर सके।

  • पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब व्यक्ति शिक्षित और सम्पन्न होगा तो लोग अपना शौचालय स्वयं बना लेंगे। समाजवादी सरकार में लोहिया आवास के लिए 3.5 लाख रूपए दिए गए थे। समाजवादी चाहते हैं कि जनगणना जाति आधारित हो तो आबादी के हिसाब से योजनाओं का लाभकारी आवंटन हो सकता है। सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। समाजवादी ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं।

बढ़ते अपराधों ने छीना जनता का सुख

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को नाउम्मीद कर दिया है। उसका सुखचैन बढ़ते अपराधों ने छीन लिया है। मंहगाई, बेकारी से सभी त्रस्त हैं। लोगों को अब अच्छे दिन आने की कतई उम्मीद नहीं रह गई है। भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई लोग जान गए हैं। अब सबकी उम्मीद सन् 2019 से ही बंधी है।

जया व वंदना यादव ने बाँधी राखी

आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजस्थान से आई वंदना यादव जिला परिषद सदस्य जयपुर, तथा जया यादव, अखिल भारतीय जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षा गुजराती ने राखी बांधी। उनके पति अमल किशोर यादव, नाथू लाल यादव एवं महेंद्र कुमार यादव भी साथ में थे।

योगेश प्रताप सिंह के निधन पर शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री के भाई सहित दो लोगों की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...