Breaking News

साहित्यकार केके यादव को “भोजपुरी गौरव” सम्मान

लखनऊ। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक, डाक सेवाएं एवं चर्चित ब्लॉगर व साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विधायी एवं न्याय मन्त्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में “भोजपुरी गौरव” सम्मान से विभूषित किया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा विश्वेशरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में 3 अगस्त, 2019 को आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और महासचिव मनोज सिंह ने इस अवसर पर भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कर इसका दायरा बढाने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मन्त्री आशुतोष टंडन, ग्राम्य विकास मन्त्री डॉ. महेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा मन्त्री अनुपमा जायसवाल, महापौर सन्युक्ता भाटिया सहित तमाम प्रमुख जन उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...