Breaking News

शाहरुख खान की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, अपने घर के बारे में कही ये बात

हर किसी के मन में यही सवाल रहता है कि बॉलीवुड अपने घर पर कैसे रहते हैं। जब बात हो बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तो इंट्रेस्ट और बढ़ जाता है। शाहरुख की वाइफ गौरी हाल ही में एक फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आईं और इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके खूबसूरत घर के अंदर क्या होता रहता है।

गौरी ने बताया कि घर पर हमेशा शोर होता है और इसकी वजह उनके सबसे छोटे बेटे अबराम हैं। गौरी ने बताया कि उनके घर पर कोई नियम कायदे नहीं हैं और जब भी उनके बच्चे स्कूल से वापस आते हैं तो वह हमेशा घर पर ही होती हैं। गौरी का मनना है कि यह बच्चों की परवरिश का अहम हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके शानदार घर को सजाने में घर के हर सदस्य का योगदान है और सबने अपना एक अलग स्पेस क्रिएट किया है।यह लग्जरी घर समुद्र के सामने है और इसे शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी को गिफ्ट किया था। अब यह जगह मुंबई के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...