Breaking News

जन विरोधी नीतियों को लेकर सपा ने किया विरोध-प्रदर्शन

लखनऊ। जनविरोधी नीतियों एवं जनमानस की समस्याओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना दिया। दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने अन्दर घुसने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर कुछ सपा कार्यकर्ता गिर पड़े जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आई हैं।

सपा की महानगर और जिला इकाई

सपा की महानगर और जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कैसरबाग के जिला कार्यालय से अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व और महानगर से पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा और पूर्व विधायक रेहान नईम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ा। कलेक्ट्रेट में इन लोगों ने अन्दर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने अन्दर घुसने वाली गली का चैनल बंद करके इन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोट लग गई।

एडीएम को सौंपा ज्ञापनः धरने का नेतृत्व कर रहे सपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश सरकार जनमानस के मुद्दों से भटक गई है। वह हर समस्या को पुलिस और कानून के सहारे दबा देना चाहती है। जिससे जनता की बात लोगों के सामने रखी जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि सरकार कानून व्यवस्था पूर हर तरह से फेल हो चुकी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...