Breaking News

पूर्व विधायक शिवकरन रालोद के पर्यवेक्षक मनोनीत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व विधायक शिवकरन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनोनीत किये जाने पर सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के

इस अवसर पर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के मनोनयन के पश्चात लखनऊ प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, विजय सब्बरवाल, शशांक श्रीवास्त, मुन्ना आदि रालोद नेता उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, प्रदूषण के मामले में ये है भारत की रैंकिंग

स्विस ग्रुप आईक्यू एयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशी की राजधानियों की ...