Breaking News

वास्तु के अनुसार घर में कूड़ादान रखने का सही स्थान है ये, बार-बार नुकसान से बचने के लिये करें स्थान परिवर्तन

हमारे शास्त्रोंं में दिशा का बहुत महत्व बताया गया है। इसका पालन हम अपने रोजमर्रा के जीवन में करते आ रहे हैं। हमारे जीवन में किसी तरह की दिक्कत न आएं इसके लिए हम अपने घर की चीजों को सही स्थान पर रखते हैं। ऐसे में घर में कूड़ा दान रखने का भी सही स्थान होना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी दिशा शुभ होती है और कौन सी दिशा अशुभ होती है कूड़ादान रखने के लिए।

घर के अंदर सुख-शांति बनी रहे उसके लिए हमें घर के अंदर कौन सा सामान किस जगह रखना चाहिए इसका ज्ञान होना जरूरी है। घर के अंदर कूड़ा रखने का भी एक सही स्थान होना चाहिए। कई बार गलत जगह पर कूड़ा रखने से इसका असर गलत पड़ता है।

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी उत्तर दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रह रहे लोगों को नुकसान होता है। इसलिए आप इसे तुरंत वहां से हटा दें।

उत्तर दिशा को लक्ष्मी की दिशा भी कहते हैं। ऐसी जगह पर कूड़ा रखने से परेशानी आती है और धन की हानि भी होती है। घर में लक्ष्मी का निवास नहीं रहता है।

अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और बार-बार कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो एक बार अपने घर के अंदर कूड़ेदान का स्थान जरूर देख लें।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...