Breaking News

जानें करी पत्ते से होने वाले इन फायदों के बारे में

करी पत्ता के बारे में अब भी कई लोग सही से नहीं जानते। वे इसे सिर्फ दक्षिण भारत के व्यंजन का हिस्सा मानते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह पता भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है और भारतीय रसोई की शान बढ़ा रहा है। ना केवल रसोई में इसका इस्तेमाल किया जाता है बल्कि ऐसे करी पत्ते के कई फायदें है जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

करी पत्ते के छौंक की खुशबू कितनी अच्छी होती है, पोहा हो या दक्षिण भारत का पॉपूलर सांबर या फिर नारियल की चटनी सभी चीजों में करी पत्ता का इस्तेमाल होता है। कड़ी पत्ते का इतना इस्तेमाल स्वाद के लिए तो होता ही है, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। इसमें कई औषधीय गुण भी शामिल होते हैं।

जानें करी पत्ता के इन फायदों के बारे में

– ब्लड शुगर के मरीज करी पत्ता खाएं तो काफी फायदेमंद होगा

– खांसी, जुखाम के वक्त करी पत्ते को पानी में उबालकर आप पी सकते हैं। इससे यह ठीक हो जाता है। आप इसे पीसकर या शहद के साथ भी खा सकते हैं।

– खासकर महिलाएं जो एनीमिया से पीड़ित हैं, उन्हें इसका सेवन करते रहना चाहिए। इसमें आयरन और फॉलिक एसिड मौजूद है। यह बॉडी में आयरन बढ़ाने में लाभदायक होता है।

पाचन संबंधी शिकायतों में भी यह सहायक साबित होता है। इसे पीसकर छाछ में मिलाकर पिया जा सकता है।

यही नहीं करी पत्ता का इसके अलावा इस्तेमाल सौंदर्य और निखार के लिए भी किया जाता है।

त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत हो या रोग को ठीक करना हो तो इसमें कड़ी पत्ता बहुत सहायक होता है। कील-मुहांसे ठीक नहीं हो रहे हों तो करी पत्तों को पीसकर आप अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके स्किन को ग्लो मिलेगा और कील-मुहांसे भी दूर हो जाएंगे।

बालों के लिए भी करी पत्ता काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों को घना, काला और मजबूत बनाते हैं। इसके लिए नारियल तेल में करी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। तो फिर अपनी रसोई समेत इन हर जगहों पर करें करी पत्ता का इस्तेमाल और खुद को रखें स्वस्थ्य और सुंदर।

About Aditya Jaiswal

Check Also

टीएमयू में तकनीक हस्तांतरण से व्यवसायीकरण पर व्याख्यान

मुरादाबाद। अदम्य हर्बल केयर प्रालि लखनऊ के संस्थापक एवं निदेशक डॉ महेश वर्मा ने विस्तार ...