Breaking News

भाजपा ने प्रदेश की छवि खराब कर उसे बना दिया “हत्या प्रदेश” : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हर मोर्चे पर असफल होती प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए एक तरफ अधिकारियों के ट्रांसफर कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना चाहती है, तो दूसरी तरफ कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है। भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से जनता त्रस्त है।

कानून व्यवस्था मजाक बनकर

उन्होंने कहा, भाजपा की राज्य सरकार बने तो ढाई वर्ष हो गए अब जाकर मुख्यमंत्री जी को और भाजपा नेतृत्व को पता चला कि उनके साथ अकर्मण्य, नानपरफार्मर मंत्री भी हैं जिनसे इस्तीफा लिया गया। इस बीच कितनी ही समस्याएं बढ़ गई। बेकारी, मंहगाई की मार से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज ही दुष्कर्म हो रहे हैं। हत्या, लूट से हाहाकार मचा है। कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

लोकतंत्र में व्यवस्था को बीमार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा था। भाजपा ने प्रदेश की छवि खराब कर उसे हत्या प्रदेश बना दिया। दुनिया भर में बदनामी करा दी। विकास अवरूद्ध है। भाजपा के तौर तरीको ने लोकतंत्र में व्यवस्था को बीमार कर दिया है।

भाजपा राज में लोगों का धंधा, कारोबार चैपट हो गया है और उस पर बिजली, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों ने मंहगाई से यूपी की जनता की कमर तोड़ दी है। चुनाव जीतने के बाद मतलबी सरकार अपनी मनमानी से जनता से अधिक-से अधिक कर वसूल लेना चाहती है। ऐसे हालात में जनता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रही है।

About Samar Saleel

Check Also

चुनाव आयोग ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश, सीएम कार्यालय का भी काम देख रहे थे

केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने का ...