Breaking News

एक और सपा एमएलसी भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और विधान परिषद सदस्य ने आज सदन की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। विधान परिषद के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सपा सदस्य डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल ने सदन की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2021 में समाप्त होना था। सरोजिनी बाद में प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गयीं।
सरोजिनी ने संवाददाताओं से कहा कि सपा में दो फाड़ होने के बाद उनका पार्टी में मन नहीं लग रहा था, इसलिये उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) की वजह से दो बार विधान परिषद सदस्य बनी। अब नेताजी पार्टी में सक्रिय नहीं हैं। मेरी किसी से नाराजगी नहीं है। मैं सभी का बहुत सम्मान करती हूं। जब से पार्टी में टूट हुई तब से मुझे बहुत अटपटा लगता था। यह कह सकते हैं कि मेरा मन नहीं लगता था।

About Samar Saleel

Check Also

‘जहां हिंसा हुई, वहां चुनाव की अनुमति नहीं’, मुर्शिदाबाद मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ...