Breaking News

Jain Muni Tarun Sagar महाराज के निधन पर पीएम ने जताया शोक

जैन मुनि तरुण सागर (Jain Muni Tarun Sagar) महाराज का आज निधन हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए शोक जताया है।

 देश-विदेश में मौजूद Jain Muni Tarun Sagar अनुयायियों में शोक

जैन मुनि तरुण सागर महाराज (51 वर्ष) के निधन की खबर से देश-विदेश में मौजूद उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गर्इ। प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर बीते कर्इ दिनों से बीमार थे। उन्हें उपचार हेतु दिल्ली के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा था।

अंतिम संस्कार मोदीनगर में महाराज के आश्रम में किया जाएगा

जैन मुनि तरुण सागर महाराज कृष्णा नगर के राधे पुरी में आज सुबह करीब 3बजे अंतिम सांस ली है। जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार मोदीनगर (यूपी) में उनके नाम से बने आश्रम में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं जैन मुनि तरुण सागर महाराज के निधन पर पीएम ने ट्वीट किया है कि जैन मुनि तरुण सागर के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। वे प्रेरणा के स्रोत, दया के सागर एवं करुणा के आगार थे।

भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। मैं मुनि महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...