Breaking News

तहसील मुख्यालयों पर सपा का प्रदर्शन आज

लखनऊ। पूरे प्रदेश में हर जनपद के तहसील मुख्यालयों में 10 सितम्बर 2018 को प्रदेश में किसानों की परेशानियों, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम एवं मंहगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली बढ़ते भ्रष्टाचार, छात्रों-नौजवानों के दमन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।

तहसील मुख्यालयों पर धरना

तहसील मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम के चलते समाजवादी पार्टी की समस्त जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों की पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित बैठक निरस्त कर दी गई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनहित में एक भी योजना लागू नहीं की है।

इनके निर्णयों से जनता की परेशानियां बढ़ी है। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया है। मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवान निराश हैं और बेकारी से उनका भविष्य अंधेरे में है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है।
दुनिया भर में भारत की बदनामी है। कर्ज से दबा किसान असहाय अवस्था में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। उसको फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर धरना दिया जायेगा।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...