Breaking News

Saif Cup : भारत ने पाकिस्तान को हराया

सैफ कप Saif Cup में मनवीर सिंह के दो गोलों की मदद से भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सैफ कप फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताब के लिए उसका मुकाबला मालदीव से होगा।

Saif Cup फुटबॉल स्पर्धा में

सैफ कप Saif Cup फुटबॉल स्पर्धा में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हाफ टाइम तक गोलरहीत बराबरी पर था। मनवीर ने 49वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। मनवीर ने 69वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

स्थानापन्न खिलाड़ी पासी ने 83वें मिनट में गोल करते हुए भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई। पाकिस्तान की तरफ से हसन बशीर ने 88वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।

भारत का अब फाइनल में मुकाबला मालदीव से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया। मालदीव ने मैच में पूरे समय दबदबा बनाए रखा और नेपाल को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहला गोल जवाबी हमले में दागा। लेफ्ट फ्लैंक से आशिक कुरुनियान ने तेजी से दौड़ते हुए मनवीर को पास दिया जिसे उन्होंने गोल पोस्ट में पहुंचाया। दूसरा गोल इससे भी बेहतर रहा।

68वें मिनट में बदलाव के तौर पर निखिल पुजारी की जगह खेलने उतरे लालियंजुएला छांग्टे ने विरोधी टीम के दो डिफेंडरों को चकमा देते हुए विनित राय को पास दिया जिन्होंने मनवीर की ओर गेंद बढ़ाई और बाकी का काम मनवीर ने पूरा किया। इसके बाद भारतीय टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने बदलाव के तौर पर सुमित पासी को मैदान में उतारा जिन्होंने आते ही गोल करके अपनी छाप छोड़ दी। एक बार फिर आशिक ने गोल का मौका तैयार किया जिस पर पासी ने हेडर के जरिये गोल दागा। एजेंसी

 

About Samar Saleel

Check Also

हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन, कुल मिलाकर 19 पदक जीते

हरियाणा यहां मुक्केबाजी सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब ...