Breaking News

Dr. Masood : रोजी रोटी के लिए दर दर भटक रहे नौजवान

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष Dr. Masood डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ निवासी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी जिसमें, वार्ड, ब्लाक, जिला, महानगर सहित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन से सम्बन्धित अपने-अपने विचार रखे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Dr. Masood : प्रासंगिक हैं राष्ट्रीय लोकदल की नीतियां

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुये लोकसभा चुनाव के पूर्व बूथ स्तर तक ले जाना है। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रदेश की जनता के प्रति किये गये कार्यो का संदेश जन जन तक पहुंचाना संगठन का उद्देश्य होना चाहिए। वर्तमान राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियां और चौ0 चरण सिंह के आर्थिक विचार बहुत प्रासंगिक हैं। वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के फलस्वरूप किसान, नौजवान, मजदूर आदि महत्वपूर्ण नागरिक त्रस्त हैं और अपनी रोजी रोटी के लिए दर दर भटक रहे हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव किरन सिंह, अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय एडवोकेट, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, लक्ष्मी गौतम, रामगोपाल चंदेल, अंकुर सक्सेना, व्यापार प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, रामदीन भारती, विजय सब्बरवाल, संगीता शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...