Breaking News

Youth ,किसानों, को भाजपा ने दिया धोखा : अखिलेश

लखनऊ। किसानों, Youth , व्यापारियों सभी को भाजपा ने निराश किया हैं। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही है उन्होंने बताया कि लोग अब नया प्रधानमंत्री चाहते हैं। भाजपा की सरकार अब नहीं लौटने वाली है। जनता हराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहकाने-भटकाने नहीं दिया जाएगा। यह चुनाव किसान, गरीब, बेकारी, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सन् 2019 में चुनाव का पूरा फोकस विकास पर होगा।

Youth , व्यापारियों का शोषण किया

श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि भाजपा ने किसानों, Youth नौजवानों, व्यापारियों का शोषण किया, भाजपा ने अपना तो कोई काम नहीं किया है जो काम समाजवादी पार्टी ने किए उनको ही अपना बता रहे हैं। उनके समय कानून व्यवस्था बदहाल हुई है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। फर्जी एनकाउण्टर हुए है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। भाजपा सरकार बताये किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है? बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां कहां मिली है? मां-बच्चे को पोषण कहां मिल रहा है? अस्पतालों में दवाएं क्यों नहीं है?

पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद कम क्यों नहीं हुआ? न कालाधन खत्म हुआ और न ही भ्रष्टाचार, जिसका प्रधानमंत्री जी दावा कर रहे थे। नोटबंदी के समय जो बच्चा बैंक की लाइन में पैदा हुआ उसका भाग्य कहां खुला? गरीब से कहा गया था जनधन खाते में 15 लाख रूपया आएगा, वह किसे मिला? उन्होंने कहा जीएसटी से क्या फायदा हुआ? लगभग हजारों उद्यमी बाहर चले गए तो फिर यहां कौन काम करेगा?

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब से गठबंधन की बात चली है भाजपा से घबराहट है। समाजवादी साइकिल पूरे प्रदेश में चलेगी। इससे मंहगे डीजल- पेट्रोल से फर्क नहीं पड़ता है। साइकिल सवारी से संतुलन सधता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो केन्द्र में 40 दलों के साथ हैं तो हम भी गठबंधन से जीत हासिल करेंगे और देष को नया प्रधानमंत्री देंगे। नौजवानों को समझना होगा कि विकास से ही नौकरी और रोजगार मिलेगा और खुशहाली आएगी। लोग इसे समझेंगे और विकास के नाम पर ही वोट करेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...