Breaking News

Samajwadi Party : देश की जनता चाहती है बदलाव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की जनता बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि इसका फैसला ही देश का फैसला होगा। भाजपा घबराई हुई है। उसने देश को आर्थिक रूप से धोखा दिया है। सामाजिक तानाबाना तोड़ा है। गरीबों को कुछ नहीं मिला। मंहगाई बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी ने लोगों को तबाह किया है। उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए गठबंधन करेंगे।

Samajwadi Party मुख्यालय पर

श्री यादव आज समाजवादी पार्टी Samajwadi Party मुख्यालय में अ.भा. विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की पूजा के पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शिल्प क्रांति पत्रिका तथा एक सीड़ी का भी विमोचन किया। समाज के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने श्री अखिलेश का पुष्पगुच्छ, शाल तथा स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ब्रह्मा के दूसरे रूप है। उन्होंने वास्तु के क्षेत्र में अनेक निर्माण किए। विश्व के कई आविष्कार और कई बड़े नेता विश्वकर्मा समाज से ही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जाति जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए। इस व्यवस्था के बिना विषमता दूर नहीं हो सकती है। भारत दुनिया के स्तर पर बहुत पीछे चला गया है। बदलाव के साथ दुनिया का मुकाबला करने के लिए समाज को भी नई तकनीक से वास्ता रखना होगा। विश्वकर्मा समाज को राजनैतिक फैसलों के साथ रहना होगा। बदलाव के साथ तरक्की के लिए समाजवादी रास्ता अपनाना होगा।
इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह सहित दूसरे राज्यों में विश्वकर्मा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नेमी चंद जागीड (गुजरात) श्री माताराम धीवान (चंडीगढ़) मोहन आचार्य (केरल),सुरेश जागेंद्र (राजस्थान), कालूराम (आसाम),वेद प्रकाश (जयपुर), राम बाबू (लुधियाना) तथा सरदार बलवीर सिंह (चंडीगढ़) की इस अवसर पर उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...