Breaking News

Anup Jalota और जसलीन सोशल मीडिया पर छाये

मुंबई। बिग बॉस के 12वें सीजन में मशहूर भजन गायक Anup Jalota अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान द्वारा होस्ट इस शो की टीआरपी लगातार नई उचाईंयां छू रही है। हाल में ही जसलीन के पिता उनके संबंधों को लेकर अपनी पहले दी प्रतिक्रिया से पलट गए।

जसलीन के पिता ने Anup Jalota से

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसलीन के पिता ने Anup Jalota अनूप जलोटा से बेटी के अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी बेटी और अनूप जलोटा के बीच ऐसा कुछ नहीं है। वह अपने करियर में आगे बढ़ रही है और उसे इस तरह की सस्ती पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है।

जबकि अब मीडिया से की बातचीत में जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा कि मैंने कभी भी जसलीन और अनूप जलोटा के रिलेशनशिप को लेकर अपनी स्वीकृति नहीं दी है। यह हो ही नहीं सकता। यदि वो कभी पूछेगी तो भी मैं इस संबंध को लेकर अपनी स्वीकृति नहीं दूंगा। मैं कभी भी उनको आशीर्वाद नहीं दूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी से जरूर सवाल करूंगा कि उसने ऐसा किया क्यों। अगर वह अपने संबंधों को स्वीकार करती है तो मैं उससे दूरी बना लूंगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने ही जसलीन को अनूप जलोटा से मिलाया था।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...