Breaking News

इंडिया मार्का हैंडपम्प बने शो-पीस

बहराइच। फखरपुर स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का मिशन चलाने वाली सरकार का मजाक बना बैठे है फखरपुर जल निगम के कर्मचारी। क्षेत्र के कई गांवों में इंडिया मार्का हैंडपम्प खराब पड़े है पर विभाग द्वारा इनकी मरम्मत नही कराई जा रही है जिससे लोग मजबूरन दूषित पानी पीने को मजबूर है जो कि बीमारी का घर है।
क्षेत्र के बुधराम केवट अध्यक्ष मत्स्य प्रकोष्ठ भाजपा बताते है कि उनके गांव रौदोपुर के मजरा नरकुली में चार हैंडपम्प लगे है व चार के चारो कई माह से खराब पड़े है। उनकी मरम्मत कराये जाने के लिए ब्लाक फखरपुर में कई बार मांग की गयी है परंतु बावजूद उसके भी हैंडपम्पों की मरम्मत नही हो रही है।
यही हाल ग्राम पंचायत इंदूर के मजरा अंगनापारा का है यंहा पर भी श्रीधर शुक्ला के घर के पास लगा हैंडपम्प छह माह से खराब पड़ा है परंतु लाख प्रयाश के बाद भी नल की मरम्मत नही हुई है जिससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। दूषित पानी पीने को मजबूर लोग जल निगम के लापरवाह कर्मचारियों की शिकायत जिलाधिकारी बहराइच से करने की तैयारी कर रहे है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...