Breaking News

दिवाली के बाद राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया कि राहुल गांधी को जल्द पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है। सोनिया से संवाददाताओं ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ऐसा जल्द किया जाएगा।’’
कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहे हैं और कई प्रदेश इकाइयां पहले ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि राहुल को दिवाली के बाद उनकी मां सोनिया गांधी की जगह अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...