Breaking News

छठ पूजा: महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

लखनऊ। पूरे देश में छठ पूजा का महापर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की विधि विधान से पूजन शुरू की। छठ पूजा का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल पर हो रहा है। यहां तीन सौ से अधिक छठ मइया के प्रतीक बनाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यहां मंच बनाये गए हैं। यहां शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। शुक्रवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति और पुत्रों की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

सभी घाटों पर हुई  पूजा :-
गुरुवार शाम को व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के दौरान गोमती नदी पर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर समृद्धि की कामना की।
कांचहि बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. गीतों के संग टोलियों में लक्ष्मण मेला स्थित छठ घाट पर पहुंची और छठ मइया के प्रतीक सुसुबिता पर दीप जलाया और सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने गोमती के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान सुख की और परिवार की समृद्धि की कामना की।
शुक्रवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा। पूजा के दौरान कुछ लोग घाट पर ही रात बिताते हैं, तो कुछ घर वापस आते हैं, लेकिन रातभर छठ मइया के गीत गाते हैं। व्रती महिलाएं सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही घर वापस जाएंगी।
लक्ष्मण मेला स्थल पर बही भोजपुरी बयार लक्ष्मण मेला स्थल पर होने वाले मुख्य आयोजन में शास्त्रीय एवं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने छठ गीत प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्य आयोजन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या के अलावा कृषि मंत्री शिव प्रताप शाही, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्राविधिक शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन के अलावा कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। रंजना मिश्र सुरेश कुशवाहा, किशोर चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, रवि शंकर यादव, अखिलेश व रविशंकर देहाती के अलावा कई कलाकार गीत प्रस्तुत किये।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...