Breaking News

सरदार पटेल ने राजनीतिक एकता के सपने को साकार किया: मुख्यंमत्री

लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको याद किया। देश में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जंयती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक इकाई रहे भारत वर्ष की राजनीतिक एकता के सपने को साकार किया। उनकी दूरदर्शिता एवं इच्छाशक्ति से ही आज भारत की राजनीतिक एकता संभंव हुई। इस एक भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार अहर्निश प्रयास कर रही है।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित कई मंत्री और विधायकों सहित नेताओं ने हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत प्राचीन काल से संस्कृतिक इकाई रहा है। सरदार पटेल ने इसे राजनीतिक इकाई का रूप दिया। उनका यह प्रयास हमको हमेशा जीवंत बनाए रखता है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस से उम्मीदवार ...