Breaking News

नहीं रहीं मशहूर एक्टर राज कपूर की पत्नी Krishna Raj Kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार व निर्देशक राज कपूर की पत्नी Krishna Raj Kapoor कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय की कृष्णा ने आज सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन हो गया। उनके जाने से हम बेहद दुखी हैं। रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा।

Krishna Raj Kapoor : बॉलीवुड में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा के ‘द ग्रेट शोमैन’ राज कपूर से कृष्णा की शादी 1946 में हुई थी। शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था। कृष्णा राज कपूर अपने पीछे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा कपूर समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

कृष्णा राज कपूर के दुखद खबर आते ही बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। फिल्मी सितारे कृष्णा को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, कई हस्तियां उनके घर पर कपूर फैमिली को सांत्वना देने पहुंच रही है।

फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट में लिखा, ‘कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक में डूबे परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर पूरे कपूर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।’

बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ने लिखा है, ‘पूरी कपूर फैमिली के प्रति मेरी संवेदना है।  कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया।  भगवान परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...