Breaking News

Adarsh Ramleela : 5 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन

चाचौड़ा। आदर्श रामलीला मंडल चाचौड़ा द्वारा 5 अक्टूबर से रामलीला का मंचन प्रारंभ होने जा रहा है। Adarsh Ramleela आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार रंजीत शिवकुमार सिंह गौर ने बताया कि आदर्श रामलीला के मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामलीला के सभी पात्र रिहसर्ल करके अपने पात्र को जीवंत बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ आदर्श रामलीला स्थल चाचौड़ा से होगा। यह आदर्श रामलीला मंचन 15 दिवस लगातार होगा। आदर्श रामलीला मंडल चाचौड़ा की रामलीला काफी समय से चली आ रही है।

Adarsh Ramleela : बीनागंज में चल रही रामलीला में

नगर बीनागंज में भी सराय स्कूल में चल रही आदर्श रामलीला में बुधवार रात को गौरी पूजन का मंचन किया गया एवं गुरुवार रात में धनुष यज्ञ का मंचन कर आदर्श रामलीला को आगे बढ़ाया गया। आदर्श रामलीला बीनागंज में ब्लॉक से लगे ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण जन रामलीला का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद होते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदर्श रामलीला में अधिकतर पुराने कलाकार ही रामलीला का पाठ करते हैं एवं नए पात्रों को भी रामलीला में शामिल कर बड़े ही रोचक तरीके से रामलीला का पाठ पिछले कई पीढ़ियों से सराय स्कूल में किया जा रहा है।

विष्णु शाक्यवार
विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

सुप्रीम कोर्ट ने रेल दुर्घटनाओं को कम करने में सक्रियता के लिए भारतीय रेलवे की सराहना की

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए गए सक्रिय ...